सर्द रातों में कोई भी खुले में न सोने पाए : सीएम योगी
रैन बसेरों में हों बेहतरीन इंतजाम, रात में पैट्रोलिंग करे पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक खिचड़ी मेला की तैयारियों का जाना हाल, दिए जरूरी दिशानिर्देश राष्ट्रधर्म ध्वज समाचार, गोरखपुर ( प्रधान संपादक ठाकुर सोनी ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान तले न सोने पाए। जो भी सड़क किनारे खुले में सोता मिले, उसे रैन बसेरों में लाया जाए। रैन बसेरों में ठहरने के बेहतरीन इंतजाम होने चाहिए। मकर सक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले ऐतिहासिक खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी उनकी आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों में व्यवस्थित किया जाए। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए। सीएम योगी शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ शीतकाल में जरूरी नागरिक सुविधाओं की स्थिति और खिचड़ी मेला की तैयारियों की समी...