Posts

Showing posts with the label महराजगंज

सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में खेल के दूसरे दिन सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37 *17 से हराया

Image
राष्ट्रधर्म ध्वज न्यूज ,महराजगंज  सिसवा बाजार सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा के प्रांगण में आयोजित सीनियर ग्रुप कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37-17 के बड़े अंतर से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में व्हाइट हाउस के खिलाड़ियों ने खेल के हर पहलू में अपनी दक्षता और कौशल का परिचय दिया। टीम के प्रमुख खिलाड़ी कविश राजा, कविश केडिया, नसीम, प्रिंस चौधरी, आयुष सिंह, आयुष दुबे, आदित्य चौधरी और ऋषिराज ने अपने खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सामूहिक रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास ने टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।मैच के बाद व्हाइट हाउस के इंचार्ज सतीश तिवारी, अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, अनूप रौनियार, स्नेहा श्रीवचन और श्रुति ने बच्चों को जीत की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  इस अवसर पर विद्यालय के सह-संचालक रिबन जोसेफ ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने और प्...

सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा बाजार में जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा सकुशल हुयी सम्पन्न

Image
प्रबन्धक ओ ए जोसेफ ने छात्रों को दी शुभकामनाएं राष्ट्र धर्म ध्वज महराजगंज/सिसवा बाजार जिला संवाददाता अनिल जायसवाल की रिपोर्ट जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद के स्थानीय विद्यालय  सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा दिनांक 20 जनवरी दिन शनिवार को डायरेक्टर ओ ०ए०जोसेफ, प्रबन्धक विंसी जोसेफ,प्रधानाचार्य बैजू चेरियन, अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र व ग्राउंड फ्लोर इंचार्ज प्रेमसागर चौबे के कुशल निर्देशन व महराजगंज से आये ए एच अंसारी ,जितेंद्र यादव तथा बी ई ओ विनयशील मिश्रा के देख -रेख  में आयोजित  हुई जो सुबह 11:30 से शुरू होकर 1:30 पर सकुशल सम्पन्न हुयी। इस बाबत विद्यालय के डायरेक्टर ओ ए जोसेफ ने बताया कि कुल 388 परीक्षार्थी यहाँ पंजीकृत थे जिसमे 158 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे,इस तरह 230 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी, जिनके बैठने की व्यवस्था  कुल 17 कमरों जिसमे ग्राउंड फ्लोर के 9 कमरों तथा फर्स्ट फ्लोर के 8 कमरों में की गयी थी।प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी थी। पुरे पर...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Image
दुर्घटना में साइकिल सवार  की हुई मौत पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज/फरेन्दा अनिल जायसवाल जनपद महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी निवासी लवकुश उर्फ रामचंदर उम्र 23 वर्ष सोमवार की सायं करीब 7 बजे साइकिल से किसी काम के सिलिसिले में भैया फरेंदा आया था। जहां से वापस लौटते समय तिलंगपुरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फरेंदा से घर लौटते समय तिलंगपुरवा चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई हैं। फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी निवासी लवकुश उर्फ रामचंदर 23 सोमवार की सायं करीब छह बजे साइकिल से किसी काम के सिलिसिले में भैया फरेंदा आया था। जहां से वापस लौटते समय तिलंगपुरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर ...

संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत

Image
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मिली लाश, हत्या की आशंका राष्ट्रधर्म ध्वज समाचार, घुघली/महराजगंज उप संपादक फणीन्द्र मिश्र व जिला संवाददाता अनिल जायसवाल            जनपद महाराजगंज के ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात 23 वर्षीय नीरद खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह उसकी फंदे से लटकती लाश मिली। किसी ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए उसके पति, ससुर व सास को पूछताछ के लिए थाने पर ले आई। कुशीनगर जनपद के जटहां किन्नर टोला निवासी मृतका के पिता सुदामा शर्मा ने अपनी पुत्री के पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न, पिटाई करने व हत्या का आरोप लगाया है।       इस बाबत घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तह...

क्रिकेट मैच में सिकटा ने पडरौना को सात विकेट से किया पराजित

Image
सुशीला देवी स्मारक आठ दिवसीय कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रधर्म ध्वज समाचार,महाराजगंज/सिसवा बाजार जिला संवाददाता अनिल जायसवाल          सिसवा बाजार के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सिसवा क्रिकेट प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित सुशीला देवी स्मारक आठ दिवसीय कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला नाकिर इलेवन क्रिकेट क्लब पडरौना व सिकटा क्रिकेट क्लब हाटा के बीच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर सिकटा क्रिकेट क्लब हाटा ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पडरौना की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों के मैच में टीम के अभय 25, जाकिर 19, धीरेंद्र 10 व मन्नू के 08 रनों की बदौलत पूरी टीम 13 वें ओवर में ही 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सिकटा क्रिकेट क्लब हाटा की तरफ से गेंदबाजी कर रहे रंजीत ने तीन, युवराज, राम विलास व डेविड ने दो-दो विकेट तथा सरवन ने एक विकेट हांसिल किया। जवाबी पारी में उतरी सिकटा टीम के बल्लेबाज शिवम कुमार ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 17 गेंदों में 59 रन बनाया, सूरज ने 23 गेंदों में 49 रन और माखन ने 13 रन का योगदान देते ह...

पर्यटकों को नेपाल भ्रमण आग्रह के लिए चीन के मंत्री का लुंबिनी दौरा

Image
मित्र राष्ट्र नेपाल में चीन का एक दल मैत्रीपूर्ण यात्रा के लिए लुंबिनी पहुंचा राष्ट्रधर्म ध्वज समाचार, महराजगंज ( जिला संवाददाता अनिल जायसवाल) चीन के गुआंग्डोंग प्रदेश के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष वांग रुइजिंग के नेतृत्व में एक दल मैत्रीपूर्ण यात्रा के लिए लुंबिनी पहुंचा। लुंबिनी में गरीब समुदाय को भोजन वितरित किया गया। 11 सदस्यीय टीम का नेपाल-चीन मैत्री सोसायटी लुंबिनी द्वारा हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। लुंबिनी पहुंचे चीनी मंत्री ने लुंबिनी विकास निधि के उपाध्यक्ष डॉ. लार्कयाल लामा और चीनी उप मंत्री वांग रुइजुन ने शुक्रवार को लुंबिनी में बैठक की। उपाध्यक्ष डॉ. लामा ने चीनी पर्यटकों को लुंबिनी लाने का अनुरोध किया। डॉ. लामा ने उप मंत्री वांग के साथ भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को सुविधाजनक बनाने और चीनी पर्यटकों को लाने का प्रस्ताव रखा है। डॉ. लामा ने उप मंत्री वांग के साथ भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को सुविधाजनक बनाने और चीनी पर्यटकों को लाने का प्रस्ताव रखा है। डाॅ. लामा ने कहा कि नेपाल एक संप्रभु और समृद्ध देश है। वह द...

डॉ.एम हुसैन ने लाइफ हेल्थ केयर का किया उद्घाटन

Image
लाइफ हेल्थ केयर का छपिया में हुआ उद्घाटन राष्ट्रधर्म ध्वज समाचार, महराजगंज /भिटौली  (उप संपादक फणिन्द्र कुमार मिश्रा)   जनपद महराजगंज के परतावल ब्लॉक के छपिया बाजार में  डॉ एम हुसैन ने लाइफ हेल्थ केयर का  फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके अलावा एम हुसैन ने मेडिकल स्टोर संचालक डॉ एस. एस रजा  को शुभकामनाएं भी दी। इस बाबत उन्होंने कहा कि यह चौराहे का सौभाग्य है कि दिन पर दिन क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के चिकित्सक जहां  बढ़ रहे हैं वही दवाइयों की कोई कमी ना हो इसलिए मेडिकल स्टोर का खुलना चौराहे के लिए एक सौभाग्य की बात है।       मेडिलक स्टोर स्वामी  डॉ एस. एस. रजा ने बताया कि मेडिकल स्टोर में सभी प्रकार की दवाइयां उचित रेट पर मुहैया कराई जाएंगी। इस मौके पर डॉ जहांगीर आलम, प्रबंधक मों अफसर अली, डॉ इकबाल अहमद व डॉ सोनू शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

दो ट्राली अवैध स्क्रैप के साथ दो गिरफ्तार

Image
नेपाल से तस्करी के लिए लायी जा रही दो ट्राली अवैध स्क्रैप के साथ दो गिरफ्तार राष्ट्रधर्म ध्वज महराजगंज/ठूठीबारी अनिल जायसवाल सीमावर्ती क्षेत्र में आये दिन तस्करी का मामला सामने आता रहता है। ठुठीबारी कोतवाली और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल से आ रहे दो ट्राली कबाड़ को पकड कर कस्टम को सौपा है । नेपाल से भारत में हो रही तस्करी के खिलाफ ठूठीबारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर पर लदे कबाड़ को पकड़ा है। जिसके साथ दो चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कबाड़ की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। ठूठीबारी थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि रविवार को उनके नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की एक संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया एसएसबी रोड के पास जांच की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल से आ रहे कबाड़ लादे दो ट्रैक्टर ट्राली को रोककर जांच की गई। जिस पर अवैध रूप से नेपाल से आ रहा प्लास्टिक, कपड़े, पॉलीथीन स्क्रैप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए कबाड़ को जांच के बाद नियमानुसार सीजर बनाकर कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया...

सिसवा में 15 दिसम्बर से राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Image
सिसवा प्रीमियर लीग के तत्वाधान में आयोजित होगा मैच राष्ट्रधर्म ध्वज समाचार,महाराजगंज/कोठीभार सदर प्रभारी सं जय अग्रवाल जनपद महाराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में 15 दिसम्बर से सिसवा प्रीमियर लीग सीजन- 9 स्व0 सुशीला देवी स्मारक राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जिसमें काफी दूर-दूर से टीम में भाग ले रही है। यह जानकारी सत्यम सिंह और नमन सिंह ने देते हुए बताया कि 15 दिसंबर से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में सिसवा प्रीमियर लीग सीजन-9, स्व0 सुशीला देवी स्मारक राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें दूर दूर से बड़े-बड़े शहरों की टीमों के साथ ही सीमावर्ती नेपाल से भी क्रिकेट की टीम में आ रही है, इस प्रतियोगिता में जहां विजेता टीम को पल्सर बाइक एवं उप विजेता को ₹40000 नगद के साथ ही तमाम अच्छे-अच्छे और बड़े-बड़े पुरस्कार रखे गए हैं, उन्होंने कहा खेल के लिए पिच की तैयारी अंतिम दौर में है, उन्होंने यह भी बताया कि आयोजन में सद्दाम खान, उदय गुप्ता, गुफरान व अमित गुप्ता के साथ तमाम गणमान्य लोगों क...

नौतनवा नेशनल हाईवे पर स्थित ब्लैक हॉर्स रेस्टोरेंट मनाया वार्षिकोत्सव

Image
नौतनवा स्थित ब्लैक हॉर्स रेस्टोरेंट का मनाया वार्षिकोत्सव राष्ट्र धर्म ध्वज समाचार, नौतनवां उप सम्पादक फणीन्द्र कुमार मिश्र व जिला संवाददाता अनिल जायसवाल गोरखपुर नौतनवा नेशनल हाईवे पर स्थित ब्लैक हॉर्स रेस्टोरेंट  ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया, खास बात यह है कि रेस्टोरेंट के दुनिया में यह पहली बार देखने को मिला है कि कोई होटल या रेस्टोरेंट अपना वार्षिकोत्सव मनाया है। समारोह में पूरे समय सिर्फ देश भक्ति के गीत चलते रहे। जो काफी आकर्षक था।   समारोह में बृजेश मणि त्रिपाठी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, संतोष जायसवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल, ठाकुर सोनी वरिष्ठ सलाहकार, नगर पालिका के सभासदों, डॉक्टर जेपी चौधरी, डॉक्टर राजीव शर्मा, डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, संजय कुमार निषाद, महेंद्र कुमार राव, साजन लाल वर्मा, अभय कुमार जायसवाल, प्रदीप साहनी पत्रकार राष्ट्रीय सहारा अरविंद मिश्रा, अजय जायसवाल, संजय जयसवाल, प्रहलाद नेता, प्रमोद पाठक सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने इस समारोह में सम्मिलित हुए।       रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि हम इसी तरीके से 26 जनवरी 15 अगस्त आदि विशेष तिथ...

मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क दुर्घटना में हुआ घायल

Image
मोटरसाइकिल सवार सड़क दुर्घटना में हुआ चोटिल राष्ट्र धर्म ध्वज,महराजगंज जिला संवाददाता अनिल जायसवाल महाराजगंज जनपद के गागी- मुजुरी रोड पर पट्टे चौराहा के निकट रविवार की रात्रि एक युवक सड़क दुर्घटना में बुरी तरीके से घायल हो गया, युवक का पहचान नहीं हो पाया है।    दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर बाइक तथा नम्बर UP56 R 7064 है।    युवक का पैर टूटा हुआ है, जिसे बेहोशी की हालात में 108 एम्बुलेंस से पनियरा सीएचसी भेजा गया।

ठगी के आरोप में आरव पटेल को हुई जेल

Image
रकम हड़पा तो थाने का चक्कर लगाते रह गए पीड़ित राष्ट्र-धर्म-ध्वज महराजगंज/घुघली जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव का आरव पटेल जालसाजी कर लोगों से रकम हड़पता था। उसकी साठ-गांठ रसूखदार लोगों से थी। इससे पीड़ितों को थाने का चक्कर लगाने पर भी न्याय नहीं मिला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में वाद दाखिल करने के बाद न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ था। अब आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा तो उसके काले कारनामे परत दर परत खुलने लगे। वह लोगों से रकम हड़पा था तो लोग थाने का चक्कर लगाते ही रह गए थे। जालसाजी कर उसने करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। लोगों को फर्जी कंपनी का प्रपत्र देकर धोखाधड़ी करता था। हरखपुरा गांव के सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि एक बार आरव मेरे पास आकर बैठा। हालचाल पूछा और कमाई व जीविका के विषय में बातचीत किया। उसने बताया कि मेरे पास एक रजिस्टर्ड कंपनी है। इसमें आप पैसा जमा करेंगे तो 30 प्रतिशत प्रत्येक माह आपको हम देते रहेंगे। जब ज्यादा पैसे देंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा। कुछ दिन बाद हम आपका धन दोगुना करके दे देंगे। इस तरह 3 लाख रुपये अपने अकाउंट के माध्यम से ...

फुटबाल मैच में सैफ्रन ग्रुप ने मारी बाजी

Image
फुटबाल व चेस सहित तमाम खेल प्रतियोगिताओं  का आयोजन हुआ राष्ट्रधर्म ध्वज,महराजगंज सिसवा बाजार उप सम्पादक फणीन्द्र कुमार मिश्र व जिला संवाददाता अनिल जायसवाल जनपद महराजगंज के सिसवा नगरपालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा में चल रहे  वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में विद्यालय के डायरेक्टर ओ०ए० जोसेफ, प्रधानाचार्य बैजू चेरियन ,उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र व विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति मे शनिवार को फुटबाल व चेस सहित तमाम खेल प्रतियोगिताओं  का आयोजन हुआ। बताते चले कि सैफरॉन ग्रुप के कैप्टन अनमोल व शिवांगी के नेतृव में तथा व्हाइट ग्रुप के कैप्टन कृष्णा यादव व आराध्या सिंह के नेतृव में फुटबॉल मैच हुआ जिसमे सैफरॉन हाउस ने व्हाइट हाउस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस तरह व्हाइट हाउस दूसरे नंबर पर रहा। सैफरन हाउस के इंचार्ज सतीश त्रिपाठी ने इस शानदार जीत पर अपने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।इस बाबत  विद्यालय के डायरेक्टर ओ०ए०जोसफ ने कहा कि जीवन में खेलकूद का काफी महत्व है तथा इस तरह ...

ब्राज़ील बूमरैंग क्लब और एजाइल बूमरेंग द्वारा सोनौली में 'मिनी बूमरेंग टूर्नामेंट' का हुआ आयोजन

Image
खेल का आयोजन ब्राजिल देश के बाहादरा बूमरैंग क्लब के मिनी बूमर और एजाइल बूमरैंग के द्वारा संपन्न हुआ राष्ट्रधर्म ध्वज ( प्रधान सम्पादक ठाकुर सोनी ) सोनौली। भारत नेपाल सीमा पर स्थित बेथल चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण में ब्राज़ील के बाहादरा बूमरैंग क्लब के मिनी बूमर और एजाइल बूमरेंग द्वारा आयोजित 'मिनी बूमरेंग टूर्नामेंट' का आयोजन बेथल हुआ। जिसमें 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बीते दिन सोनौली स्थित  बेथल चिल्ड्रेन स्कूल के प्रांगण में फेंके जाने पर पलट कर वापस आने वाले खेल 'बूमरैंग' के मिनी बूमरैंग टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।     खेल का आयोजन ब्राजिल देश के बाहादरा बूमरैंग क्लब के मिनी बूमर और एजाइल बूमरैंग के द्वारा संपन्न हुआ।इस प्रतियोगिता में कुल 66 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।     यह प्रतियोगिता कुल 3 मुख्य श्रेणियों में थी। पहला एक्यूरेसी, दूसरा मोस्ट कैचेज़ इन वन मिनट तथा तीसरा ट्रिक कैच रहीं।प्रतियोगिता का आयोजन डेनियल्स बूमरैंग एवं उत्तर प्रदेश बूमरैंग असोसिएशन के देख रेख में आयोजन हुआ।        कार्यक्रम के मुख्य ...

महराजगंज: नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

Image
पुलिस लाइन में पहुंचे एसपी, किया निरीक्षण राष्ट्रधर्म ध्वज (सम्पादक ठाकुर सोनी ,उप सम्पादक फणिन्द्र मिश्रा) महाराजगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने लिया जनपद महाराजगंज का चार्ज, 2017 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं सोमेंद्र मीना। महराजगंज के पहले आगरा में थी तैनाती। पीएम मोदी के सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं सोमेंद्र मीना। इसके अतिरिक्त भी कई अहम जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं सोमेंद्र मीना।        जिले का चार्ज लेने के बाद महराजगंज के पुलिस लाइन में पहुंचे एसपी, किया पुलिस लाइन का निरीक्षण। नवागत पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभालते ही किया निरीक्षण।       आपको अवगत कराते चलें की उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में स्थानांतरित होकर आए नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने जिले में पहुंच कर कार्यभार संभाल लिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन पहुंच कर निरीक्षण किया। साथ ही पत्रकारों से वार्ता कर अपनी प्राथमिकताओं को बताया। जनपद मे आगमन पर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने पहले पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा गार...

सोनौली कोतवाली अंतर्गत एक बाग में पेड़ से लटकती अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश

Image
जुगौली के बाग में अज्ञात व्यक्ति की पेड़ से लटकती एक शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी राष्ट्रधर्म ध्वज ( अनिल जायसवाल ) महराजगंज । महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली अंतर्गत पिपरहिया जुगौली के बाग में अज्ञात व्यक्ति की पेड़ से लटकती एक शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी।       बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिपरहिया जुगौली के बाग में एक अज्ञात व्यक्ति की पेड़ से लटकती हुई  शव मिली है। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।        इस संबंध में सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया की अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है जांच पड़ताल की जा रही है।