Posts

Showing posts with the label जनपद लखनऊ

गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बना खुर्रमनगर का रोजा इफ्तार

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो मोहन वर्मा लखनऊ 24मार्च 2025। हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब को बढ़ावा देने के लिए खुर्रमनगर में एक बार फिर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी व व्यापार मण्डल संरक्षक शकील खान द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने शिरकत की और देश-दुनिया की तरक्की व अमन-शांति के लिए दुआएं मांगीं।        इस खास मौके पर खुर्रमनगर आदर्श व्यापार मण्डल के नगर प्रभारी व खुर्रमनगर के संरक्षक सर्वेश मिश्रा व खुर्रमनगर कल्याणपुर सर्राफा एसोशिएशन के अध्यक्ष मोहन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अपने संबोधन में सर्वेश मिश्र ने कहा जहां हिंदू, मुस्लिम और अन्य धर्मों के लोग हमेशा से सदभाव से रहते आ रहे हैं। इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।     रोजा इफ्तार के इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रोज़दारों ने इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से दुआएं मांगीं, जिसमें समाज में शांति और भाईचारे की कामना प्रमुख थी।    ...

सर्राफा व्यापारिओं के साथ हुई घटनाओं को लेकर अधूरा खुलासा व अधूरी बरामदगी पर प्रदर्शन

Image
 लाइसेंस शुल्क के प्रस्ताव के विरोध में नगर निगम मुख्यालय पर विरोध दर्ज कराया राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फ़ेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में सम्बद्ध सभी सर्राफा एसोसिएशन ने पिछले कुछ दिनों से देश व प्रदेश भर में लगातार सर्राफा व्यापारिओं के साथ हत्या, डकैती, लूटपाट की घटनाओं और किसी भी घटना का पूर्ण रूप से खुलासा ना होने तथा किसी घटना में अगर कुछ अपराधी पकडे जाते हैं तो जानबूझ कर कभी पूरे अपराधी नहीं पकडे जाते हैं और उन्ही अपराधिओं के पास लुटा हुआ ज्यादा से ज्यादा सामान होना पुलिस के द्वारा बताये जाने पर जिससे घटना खुलने की पूरी औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। जिसमे बेचारा पीड़ित दुकानदार पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। उसके विरोध में तथा 2 दिन पहले नगर निगम द्वारा सर्राफा व्यापारिओं पर लाइसेंस शुल्क के नाम पर हर साल 10 से 20 हजार का शुल्क जबरदस्ती लगाने के प्रस्ताव के विरोध में लखनऊ के सभी सर्राफा व्यापारी तथा सभी सर्राफा संगठनों ने एक होकर हर घटना में पूरे माल की निश्चित बर...