Posts

Showing posts with the label लखनऊ

यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत

Image
  ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बधाई, कहा,प्रदेश की बिजली व्यवस्था ने रचा नया इतिहास आनन्द पब्लिक ब्यूरो मोहन वर्मा लखनऊ।प्रदेश की बिजली व्यवस्था के लिए मंगलवार का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आया। घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना की यूनिट–2 (660 मेगावाट) का व्यावसायिक संचालन मंगलवार से आरम्भ हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और भारत सरकार की कंपनी एन एल सी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम से बनी इस परियोजना के दूसरे चरण में उत्पादन शुरू होते ही कुल परिचालित क्षमता बढ़कर 1,320 मेगावाट हो गई है।     ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को एक नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में राज्य के तापीय उत्पादन में 5,280 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश की स्वयं की ऊर्जा उपलब्धि लगभग दोगुनी हो गई है। उनके अनुसार यह प्रगति न केवल औद्योगिक विस्तार को नई गति देगी बल्कि उपभोक्ताओं को स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।     ऊर्जा मंत्री ने इसे प्रधानमं...

10 साल पुरानी रंजिश में युवक के कत्ल का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Image
  मां की हुई पिटाई का हत्या करके लिया बदला ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा         लखनऊ 21 जुलाई 25। 10 साल पहले 2015 में मां पर हुए हमले का बदला लेने के नियत से बेटा आखिरकार 2025 में मौका पा गया। अपने साथियों के साथ मिलकर दो हमला कर्ताओं में से एक की हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा इंदिरानगर पुलिस ने किया है। इस खुलासे में 2015 में दर्ज थाना गुडंबा का एक मामला भी सामने आया। जिसके एवज में यह हत्या की साजिश रची गई थी। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए व एक फरार है।  राजधानी लखनऊ में 22 मई को थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में एक शख्स मनोज कुमार की डंडों व लोहे के रोड से कुछ अज्ञात लोगों ने मार मार कर हत्या कर दी थी। जिसपर उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर थाना इंदिरा नगर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी। सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे, मुखबिर को सक्रिय किया गया। पर हैरत की बात यह थी कि सीसीटीवी व मुखबिर के साथ आरोपी के पहने हुए कपड़े ने आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार करवा दिया।    प्रेस वार्ता में पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 2015 में थाना गुडंबा क्षेत्र में कल्याणपुर में म...

ज्वैलर्स का शटर तोड़कर 15 लाख की चांदी साफ, घटना डीवीआर में कैद

Image
 राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने घटना की करी निंदा, खुलासा व माल की बरामदगी की मांग राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो मोहन वर्मा लखनऊ 02नवम्बर 24। राजधानी में लगातार चोरियां हो रही है। थाना इंदिरा नगर अंतर्गत सुगामऊ चौराहा स्थित शुभ ज्वेलर्स की दुकान मे चोरो ने शटर तोड़कर कर दुकान का सारा माल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। थाना इंदिरा नगर को सूचना दी गई मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शुक्रवार-शनिवार रात दो बजे के आसपास कुछ चोर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है और फुटेज की मदद से चोरों के बारे में पता लगा रही है। अभी तक किसी को पकड़े जाने की कोई खबर नहीं मिली है।          बताते चलें कि चौक निवासी सर्राफा व्यापारी रामकुमार की सुगामऊ थाना इंद्रा नगर अंतर्गत शुभ ज्वेलर्स शुक्रवार 1 नवंबर रात्रि दुकान बंद कर घर गए थे, देर रात्रि चोरो द्वारा शटर, चैनल काट कर काउंटर एवं दराज में रखा चांदी का 15 किलो सामान जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख का चुरा लिया गया...

आम्रपाली सर्वहित व्यापार मंडल गठन, अविनाश रिछारिया अध्यक्ष एवं बलवंत सिंह वरिष्ठ महामंत्री बने

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ 16/9/2024। आम्रपाली मार्केट के व्यापारियों की एक बैठक चंद्रकला कॉम्प्लेक्स में सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें अविनाश रिछारिया को अध्यक्ष, मुकेश भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संकल्प सिंह और अंकुर को उपाध्यक्ष,  बलवंत सिंह को वरिष्ठ महामंत्री, शुभम चौहान को महामंत्री, शरद खरे को कोषाध्यक्ष, आदित्य कुमार को संगठन मंत्री, मोइनुल अंसारी को संयुक्त मंत्री,  शुभम को सचिव व राजेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में नवनियुक्त सभी पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधानों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद प्रेषित किया और बताया की आम्रपाली मार्केट में वृहद सदस्यता अभियान चलाकर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। बैठक में वरिष्ठ व्यापारी नेता  धीरेन्द्र अवस्थी धीरू...

अपर नगर आयुक्त द्वारा कूड़ा कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन हेतु कार्यदायी संस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान के कंट्रोल कमांड सेंटर का किया औचिक निरीक्षण

Image
राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ 15सितम्बर 24 । नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा शहर में कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन हेतु कार्यदायी संस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान के कंट्रोल कमांड सेंटर का औचिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा आधुनिक सुविधाओं के साथ निर्मित कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर द्वारा जारी नंबर 18001234999 से आम नागरिकों के द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को देखा गया, सितंबर माह में कुल 320 शिकायतें प्राप्त हुई है व रविवार को कुल 23 कंप्लेंट प्राप्त हुई है, जिसका निस्तारण तय समय सीमा (6 घंटे) के अंदर निस्तारण किया गया।      लखनऊ स्वच्छता अभियान संस्था द्वारा शहर को प्रदूषित रहित बनाने के लिए संस्था द्वारा बैटरी चालित वाहनों का उपयोग अपशिष्ट संग्रहण में किया जा रहा है, डोर टू डोर कूड़ा प्रबंधन हेतु 750 बैटरी वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरुप वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्बन के उत्सर्जन में रोकथाम, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं डीजल चोरी में रोक इत्यादि संभव हो पाया है। शहर को...

समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी एकजुट हों - राजकुमार यादव

Image
 अर्जुनगंज सर्वहित व्यापार मंडल के मंसूर अहमद प्रभारी, चन्दन कुकरेजा, धनञ्जय शर्मा व राजेश कुमार कौशल को सहप्रभारी नियुक्त राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ। बीबीसी स्कवायर अर्जुनगंज में  व्यापारियों की एक बैठक सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की उपस्थिति में हुई ,जिसमे व्यापारियों ने अर्जुनगंज में दुकानों के सामने जलभराव, बिजली कटौती और सड़क निर्माण की वजह से आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव को जानकारी दी, प्रदेश मंत्री अजय वर्मा ने  व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सर्वहित व्यापार मंडल की अर्जुनगंज इकाई गठित करने का प्रस्ताव रखा,  जिसे व्यापारियों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने मंसूर अहमद को प्रभारी, चन्दन कुकरेजा, धनञ्जय शर्मा और राजेश कुमार कौशल को सहप्रभारी नियुक्त किया गया।      नगर प्रवक्ता मणींद्र नाथ दूबे  ने  बताया कि प्रभारियों व सह प्रभारियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव को आश्वस्त किया कि  एक सप्ताह के भीतर अर्जुनगंज सर्...

हिंदी दिवस समारोह में अपर नगर आयुक्त कुमार हुये शामिल

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ। हिंदी दिवस के उपलक्ष में नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित अटल बिहारी वाजपई नगर निगम डिग्री कॉलेज सुरेन्द्र नगर इस्माइल गंज इंदिरानगर में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त की विशेष उपस्थिति रही। हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा को सम्मान देने और युवा छात्र एवं छात्राओं  के बीच इसे और अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य विद्यालय द्वारा आयोजित हिंदी दिवस समारोह मे अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा एक सम्रद्ध भाषा है तथा सभी को हिंदी भाषा के सम्मान हेतु सदैव प्रयास करना चाहिये।

महापौर की उपस्थिति में सम्पन्न, कार्यकारिणी की बैठक में विकास हित के कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

Image
 * दीवाली से पूर्व वेंडिंग ज़ोन का कार्य पूरा किये जाने के निर्देश * * पार्कों में लगेंगी आदि कवि महर्षि वाल्मीकि एवं चंद्र शेखर आज़ाद की प्रतिमाएं * * निगम के स्कूल की जर्जर बिल्डिंग को तोड़कर स्कूल, कल्याण मण्डप, पार्क और अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनवाये जाने के निर्देश * * सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, सीवर, अवैध अतिक्रमण हटाने एवं नाले नालियों को कवर करने जैसे तमाम अहम कार्यों को त्वरित रूप करवाये जाने के निर्देश * राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में आहूत की गई।      बैठक में नगर के विकास से संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई व जनहित के लगभग समस्त प्रस्तावों पर मोहर भी लगी। मुख्य रूप से जिन अहम मुद्दों पर वार्ता हुई, जिन प्रस्तावों को पास किया गया। उनमे नगर में नालों का सर्वे कर ऐसे नाले जो खुले हैं उन्हें कवर करने व रिहायशी इलाकों में मौजूद नालों को तत्काल प्रभाव से कवर करने के कार्य हेतु स...

महापौर से मिला सर्राफा व्यवसायियों का प्रतिनिधि मंडल

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ 14 सितम्बर 24 । सर्राफा व्यवसायियों पर नगर निगम का टैक्स नहीं लगाने के सन्दर्भ में एक व्यापारिक  प्रतिनिधि मंडल महापौर सुषमा खर्कवाल से मिला।      लखनऊ महानगर सर्राफा संरक्षक व उ0प्र0 ऑल इंडिया ज्वेलर्स एण्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन संयोजक एवं सराफा एसोसिएशन चौक के महामंत्री लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद महेश्वरी ने समस्त सर्राफा व्यापारी की ओर से धन्यवाद दिया।      प्रतिनिधि मंडल में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बरमानी, उत्तम कपूर, पार्षद एवं व्यापारी अनुराग मिश्रा उपस्थित रहे।

निकाय कर्मियों की मांगों के समाधान न किए जाने पर कर्मचारी संदेश यात्रा के माध्यम से प्रदेश स्तरीय आन्दोलन की तैयारी

Image
  एपीएस न्यूज ब्यूरो मोहन वर्मा  लखनऊ। उ0प्र0 निकाय कर्मचारी महासंघ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार रावत के नेतृत्व में सोमवार को जनपद की इटौंजा,महोना एवं बक्शी तालाब नगर पंचायतो व मंगलवार मलिहाबाद, काकोरी, अमेठी एवं गोसाईं गंज नगर पंचायतो तथा बुधवार नगर पंचायत बन्थरा, मोहनलालगंज तथा नगराम की नगर पंचायतों का दौरा दौरा किया गया, जहां कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं एवं स्थानीय समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।    महासंघ प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया महासंघ द्वारा प्रदेश सरकार व नगर विकास स्तर पर गत कई वर्षों से लम्बित प्रकरणों का निराकरण न किए जाने पर कर्मचारियों द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया, इन नगर पंचायतों के साथ साथ प्रदेश की समस्त नगरपालिका एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने महासंघ के साथ जुड़ कर प्रदेश स्तरीय अकेन्द्रियत सेवा नियमावली बनाए जाने, समय से वेतन, भत्ते व पेंशन आदि के भुगतान तथा वर्ष 2001 तक कार्यरत सभी दैनिक वेतन, संविदा तथा तदर्थ के रूप में नियुक्ति कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा जारी पूर्व आदेश वर्ष 2016 विनियमितिकरण के...

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन तेरे आने से...

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ 10 सितम्बर 24। श्री गणेश सेवा समिति जल संस्थान की ओर से ऐशबाग स्थित जलकल विभाग कालोनी में चल रहे पंचम गणेश उत्सव में मंगलवार को दिन में पंडित ललित मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से गणपति बप्पा का पूजन अर्चन संपन्न कराया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, भजन संध्या, नृत्य नाटिका एवं सुदर्शनपुरी के अर्जुन झांकी ग्रुप ने मनमोहक भक्तिमय झांकियां का प्रदर्शन किया। भजन संध्या का शुभारंभ अनामिका मिश्रा ने मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन तेरे आने से..., सुनाया तो गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे। गौरा तेरा लाल बड़ा प्यारा लगे..., गौरी के लाडले महिमा तेरी महान..., सुनाया तो पंडाल में उपस्थित भक्तगण गणपति जयघोष के बीच झूमने लगे। नृत्य गीत संगीत से सजे संध्या में सोनी, मुस्कान, युवराज ने गणेश वंदना पर भावपूर्ण नृत्य से प्रथम पूज्य गणेश के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। इसी क्रम में सोनी और मुस्कान ने राधा तेरी बिंदिया है कनपुरिया..., श्याम बंशी बजाते हो पर बृज लोकनृत्य की संतरगी छटा बिखेरी। इस प्रस्तुति के ...

खुर्रमनगर में एसी कॉपर पाइप की चोरों का आतंक

Image
 खुर्रमनगर में पुलिस गश्त की खुली पोल, दर्जन भर दुकानों के एसी पाइप उखाड़ ले गये चोर राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ लखनऊ मोहन वर्मा लखनऊ। थाना विकास नगर थाना इंदिरा नगर की बॉर्डर लाइन बनाती पिकनिक स्पॉट रोड पर दोनों ओर स्थित खुर्रमनगर बाजार में चोरों का आतंक पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने थाना विकास नगर एवं थाना इंदिरा नगर अंतर्गत पड़ने वाली आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों के एसी कॉपर पाइपों को उखाड़ ले गए। व्यापारियों की सूचना पर थाना विकास नगर अंतर्गत सेक्टर 8 पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। व्यापारियों के हुए नुकसान की जानकारी चौकी ईचार्ज ने ली तथा पुलिस ग्रस्त का आश्वासन दिया। पिछले कुछ दिनों से खुर्रमनगर बाजार चोरों के लिए घटना को अंजाम देने के लिए मुफीद बाजार होती जा रही है।खुर्रमनगर बाजार थाना विकास नगर थाना इंदिरा नगर की बॉर्डर लाइन बनाती पिकनिक स्पॉट रोड पर दोनों ओर स्थित खुर्रमनगर बाजार में चोरों का आतंक पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने थाना विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत खुर्रमनगर गेस्ट हॉउस के पास बनी मार्केट की 5 दुकानों चोरी की वारदात 31 अगस्त सुबह लगभग 5 बजे शहबाज अहमद की ए...

ऐशबाग जलकल कालोनी में विराजे प्रथम पूज्य गणेश

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ 8 सितम्बर 24। श्री गणेश सेवा समिति जल संस्थान की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंचम गणेश उत्सव का शुभारंभ धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में ऐशबाग स्थित जलकल विभाग कालोनी में किया गया। गणेश उत्सव की शुरूआत विधि विधान से गणपति की मूर्ति स्थापना, श्रृंगार एवं पूजन के साथ हुई। गणपति राखो मेरी लाज पूरन कीजो मेरे काज...जयघोष एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित ललित मिश्रा के निर्देशन में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में उपेन्द्र पाण्डेय-अर्चना पाण्डेय एवं जलकल कालोनी परिवार के लोगों ने मूर्ति स्थापना में हिस्सा लिया। मूर्ति स्थापना के समय पण्डाल गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा। मूर्ति स्थापना के साथ ही भक्तों ने गणेश पूजन कर रिद्धि-सिद्धि से अपने और सभी के लिए सुख समृद्धि की मंगलकामना मंगलमूर्ति से की।      कार्यक्रम संयोजिका अनामिका मिश्रा ने बताया कि इस बार पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए स्थानीय मूर्तिकार के द्वारा लाल मिट्टी एवं प्राकृतिक रंगों से रंगी हुई मूर्ति बनवाई गई है जोकि पूर्णतया ...

नगर निगम कार्यकारणी में प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव व्यापारियों के विरोध के बाद, निरस्त

Image
 लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव निरस्त होने पर व्यापारिओं में खुशी की लहर राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ लखनऊ मोहन वर्मा लखनऊ 6 सितम्बर 24। सर्वहित व्यापार मंडल लखनऊ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम कार्यकारणी में प्रस्तावित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर शुल्क के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन नगर आयुक्त कार्यालय पर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव  ने कहा कि नगर निगम कार्यकारिणी द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव व्यापारियों को किसी भी हालात में मंजूर नहीं है, व्यापारी पहले से ही सरकार को जीएसटी व नगर निगम को व्यावसायिक कर दे रहा है | नोटबंदी व जीएसटी की जटिलताओं को झेल रहा व्यापारी एक और शुल्क के लिए  तैयार नहीं,  नगर निगम द्वारा इस तरह का लाइसेंस शुल्क के नाम पर अतरिक्त कर व्यापारियों का शोषण है और व्यापारी इस तरह के किसी भी टैक्स के लिए तैयार नहीं है, नगर आयुक्त को प्रेषित ज्ञापन से  इस आव्याहरिक लाइसेंस शुल्क के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की     धरने के उपरांत नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह स...

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अकबर नगर में ध्वस्तीकरण पर रोक

Image
 राजधानी के अकबर नगर में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ पूर्वांचल राज्य ब्यूरो मोहन वर्मा लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुरुवार अकबर नगर में ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने पहले वहां के लोगों के पुनर्वास के लिए लाई गई योजना के तहत आवेदन करने के लिए चार सप्ताह का समय देने का आदेश दिया है। न्यायालय ने कहा है कि वहां के लोग उक्त योजना में आवेदन देने के लिए स्वतंत्र होंगे। न्यायालय ने अपने आदेश में आगे कहा है कि इस प्रक्रिया के पश्चात पुनर्वास योजना को अपनाने वाले लोगों द्वारा कब्जा छोड़ देने पर, एलडीए उनके परिसरों को अपने कब्जे में ले सकता है। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने सैयद हमीदुल बारी समेत 46 व्यक्तियों की कुल 26 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए पारित किया। इसके पूर्व सुबह कोर्ट के बैठते ही, याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जेएन माथुर ने अनुरोध किया कि अकबर नगर में एलडीए और प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, लिहाजा उनकी याचिकाएं जो गुरुवार को सूचीबद्ध न हो पाने के कारण रजिस्ट्री में ही हैं, उन्हें मंगाकर सुनवाई कर ली जाए। मामले की गम्भी...

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की गर्दन कटी, गम्भीर जख्मी को लगे टांके

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो  मोहन वर्मा लखनऊ 14 दिसम्बर।  रामकुंज फरीदी नगर निवासी आर्वेश मिश्रा गुरुवार की दोपहर लाटूश रोड से खुर्रमनगर की ओर बाइक से घर आ रहे थे। तभी रास्ते में समय कैसरबाग चौराहा पर अचानक पतंग के चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। इससे आर्वेश मिश्रा की गर्दन को कट गयी गम्भीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने गम्भीर रूप से घायल का बलरामपुर में चिकित्सक से उपचार कराया। अस्पताल में उनके गले में 7 टांके लगे, इलाज के आधे घण्टे बाद होश आया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी वहां पहुंच गये। पीड़ित का आरोप है कि चौराहे पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही ।पीड़ित व परिजन ने जिला प्रशासन व पुलिस से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे को बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।   एसएचओ कैसरबाग सुधाकर सिंह का कहना है कि  घटना की कोई जानकारी उनके संज्ञान में नही है। चायनीज मांझा बेचने वालों के मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना के बाद पीड़ित के पर...

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से राजभवन में सीएम योगी ने की शिष्टाचार भेंट

Image
राष्ट्र धर्म ध्वज सामाचार, लखनऊ प्रधान सम्पादक ठाकुर सोनी        लखनऊ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से राजभवन में सीएम योगी ने की शिष्टाचार भेंट। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को श्री कृष्ण जी की प्रतिमा भी भेंट की।

बंधक बनाकर व्यापारी के कपड़े और नगदी लूटने वाला वांछित गिरफ्तार

Image
  राष्ट्र-धर्म-ध्वज न्यूज जिला संवाददाता वशिष्ठ चौबे लखनऊ 10 दिसम्बर ।डीसीपी क्राइम टीम मध्य/ सर्विलांस सेल और हसनगंज पुलिस टीम ने कपड़ा व्यापारी को आजमगढ़ से अगवा कर हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधक बनाकर उसके कपड़े और नगदी लूटने वाले वांछित चल रहे। आरोपी पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज थाना महानगर निवासी नाजिम खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नाजिम खान पर लखनऊ जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि बर्खास्त सिपाही धीरेंद्र यादव के राजधानी लखनऊ में कई अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अच्छे संबंध थे। बर्खास्त सिपाही के साथ पुलिसकर्मी भी घटना में शामिल रहते थे? दावा किया जा रहा है कि इससे पहले भी इन लोगों ने ऐसी घटनाएं की है।बर्खास्त सिपाही धीरेंद्र यादव की कॉल डिटेल से कई और लोगों के ऊपर से पर्दा उठेगा। ज्ञात हो कि 29 नवंबर को कपड़ा व्यापारी इश्तियाक को एक बोलेरो गाड़ी में आजमगढ़ से लाकर, हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 नम्बर चौराहे के पास स्थित चरन गेस्ट हाउस में बंधक बनाया गया था। इसी मामले में नामजत आरोपी नाजिम ख...

समाजवादी पार्टी के बाद बसपा भी परिवारवाद का शिकार - डा. निर्मल

Image
  राष्ट्र-धर्म-ध्वज न्यूज ब्यूरो मोहन वर्मा लखनऊ 10 दिसम्बर । समाजवादी पार्टी के बाद बसपा भी परिवारवाद का शिकार हो गई । सदस्य विधान सभा एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि डा. लोहिया और डा. आंबेडकर दोनों परिवार वाद के कटु आलोचक थे किंतु उनका नाम लेकर राजनीति करने वाली सपा और बसपा परिवारवाद से संक्रमित हो गईं । बसपा प्रमुख मायावती के अपने भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डा. निर्मल ने कहा है मायावती ने एक बार फिर दलितों को ठगा है और उनके इस निर्णय से उनका जनाधार और कमजोर होगा पार्टी का ग्राफ़ और नीचे जाएगा । उन्होंने यह भी कहा अपने परिवार को राजनीति में उत्तराधिकारी बनाने का उद्देश्य है पार्टी के नाम पर संचित दौलत परिवार के क़ब्ज़े में रहे किंतु दलित उनके इस निर्णय पर पलीता लगा देगा।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को नियुक्त किया उत्तराधिकारी

Image
बसपा सुप्रीमो ने 28 राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में किया ऐलान राष्ट्र धर्म ध्वज समाचार ( प्रधान सम्पादक ठाकुर सोनी) लखनऊ। रविवार को 28 राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ मायावती ने लखनऊ में किया बैठक। बैठक के दौरान अपने उत्तराधिकारी के रूप में भतीजे आकाश आनंद के नाम का ऐलान किया।   बहुजन समाज पार्टी में मायावती के बाद अब पार्टी का कामकाज आकाश आनंद संभालेंगे, जो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे और मायावती के भतीजे हैं। लखनऊ में बीएसपी की बैठक में इस बात का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालाँकि मायावती ने अब से 15 साल पहले प्रकाशित हुई अपनी आत्मकथा में कहा था कि उनके बाद बीएसपी का नेतृत्व कोई दलित करेगा, जो उनके परिवार से नहीं होगा। ये अलग बात है कि आकाश आनंद उनके ही परिवार के हैं।   बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। यह घोषणा 10 दिसंबर 2023 को पार्टी की एक बैठक में की गई थी। मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। यह पद पार्टी का सर्वोच्च कार्यकारी पद है...