नगर निगम कार्यकारणी में प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव व्यापारियों के विरोध के बाद, निरस्त

 लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव निरस्त होने पर व्यापारिओं में खुशी की लहर



राष्ट्रधर्म ध्वज
ब्यूरो चीफ लखनऊ मोहन वर्मा

लखनऊ 6 सितम्बर 24। सर्वहित व्यापार मंडल लखनऊ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम कार्यकारणी में प्रस्तावित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर शुल्क के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन नगर आयुक्त कार्यालय पर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव  ने कहा कि नगर निगम कार्यकारिणी द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव व्यापारियों को किसी भी हालात में मंजूर नहीं है, व्यापारी पहले से ही सरकार को जीएसटी व नगर निगम को व्यावसायिक कर दे रहा है | नोटबंदी व जीएसटी की जटिलताओं को झेल रहा व्यापारी एक और शुल्क के लिए  तैयार नहीं,  नगर निगम द्वारा इस तरह का लाइसेंस शुल्क के नाम पर अतरिक्त कर व्यापारियों का शोषण है और व्यापारी इस तरह के किसी भी टैक्स के लिए तैयार नहीं है, नगर आयुक्त को प्रेषित ज्ञापन से  इस आव्याहरिक लाइसेंस शुल्क के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की

    धरने के उपरांत नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह से वार्ता में नगर आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्तावित शुल्क के लिए कहा गया था | व्यापरियों के विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार को सूचित किया जा रहा है कि व्यापारी इस तरह के किसी भी शुल्क के लिए तैयार नहीं है। लाइसेंस शुल्क के प्रस्ताव को लागू करना संभव नहीं है।  नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के इस वक्तव्य से व्यापरियों में खुशी की लहर दौड़ गयी, व्यापरियों के नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया व व्यापरियों की समस्या को दूर करने के लिए आभार व्यक्त किया। 
      सांकेतिक धरना प्रदर्शन में अजय वर्मा , बबलू पांडे,  रिंकू यादव, पुनीत मिश्रा, शिवम् जायसवाल,  इस्माइल, अश्वनी मिश्रा, मणींद्र नाथ दूबे, विराट यादव,  सौरभ गुप्ता, सनी सिंह, अखिलेश यादव, वैभव मिश्र, प्रशांत कश्यप, श्यामू सक्सेना ,संजय सिंह, इफ्तकार खान  रवि वर्मा , संदीप कुमार गौढ़, राजेश पाल, आनंद,  विराट  सिंह , सानू सिंह, राहुल यादव, सागर यादव, दीपक शर्मा, विनोद सिंह, दीपू गुप्ता, सोनू खान सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महापौर से मिला सर्राफा व्यवसायियों का प्रतिनिधि मंडल

फुटबाल मैच में सैफ्रन ग्रुप ने मारी बाजी

भारत स्काउट और गाइड के प्रदेशीय निर्वाचन मे की गई धांधली की न्यायिक जांच की मांग-शिक्षक संघ