Posts

Showing posts with the label महाराजगंज

श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट सिसवा के तत्वाधान में शनिवार को मनाया जाएगा गोपाष्टमी महापर्व

Image
एपीएस न्यूज, महाराजगंज, ब्यूरो चीफ संजय अग्रवाल ब्यूरो चीफ संजय अग्रवाल सिसवा बाजार। जनपद महाराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के स्थानीय नगर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट द्वारा शनिवार को गोपाष्टमी महापर्व महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट ने गौ पूजा के लिए लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया है। ट्रस्ट के तरफ से महिलाओं के लिए गौशाला आने जाने के लिए श्री श्याम मंदिर पर निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ - चारण लीला आरम्भ की थी। इस तिथि पर माता यशोदा ने श्री कृष्ण को पहली बार गायों को चराने हेतु जंगल भेजा था। इस दिन गौ पूजा करने से सभी देवी - देवतागण प्रसन्न होते हैं। वहीं ट्रस्ट के महामंत्री आशुतोष भालोटिया ने कहा कि गौ माता की पूजा और सेवा से मनुष्य के सभी दुखों: का नाश होता है। इसलिए गोपाष्टमी पर आप सभी भी गौ सेवा का प्राण लें और नियम...

सिसवा के R.P.I.C. स्कूल में तीन दिवसीय खेल समारोह का हुआ समापन

Image
  कलम के सिपाहियों का समूह December 10, 2023 खेल प्रतियोगिता मे बने थे चार हॉउस राष्ट्रधर्म ध्वज,महाराजगंज/कोठीभार संजय अग्रवाल  जनपद महराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के बीजापार में स्थित R.P.I.C. स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन हुआ, इस खेल प्रतियोगिता मे विद्यालय के चार हॉउस रेड, ग्रीन, येलो और ब्लू ने हिस्सा लिया था, आयोजन मे पहले दिन स्पून रेस, स्किपिंग और क्रिकेट का आयोजन हुआ था, दूसरे दिन कबड्डी, शॉर्टपुट एवं खो-खो का आयोजन जूनियर तथा सीनियर वर्ग मे हुआ, इसी क्रम मे समापन के दिन चेस, टग ऑफ़ वार एवं लंबी कूद का आयोजन हुआ, इन सभी आयोजन मे 7 गोल्ड के साथ रेड हॉउस विजेता बना तथा पिछले साल का विजेता येलो हॉउस इस बार रनर अप रहा। स्पून रेस जूनिया मे पहला स्थान रेड हाउस से अंकुर रौनियार का रहा, जूनियर बालिका मे येलो हाउस से दिव्या गुप्ता का रहा। स्किपिंग में जूनियर मे ऋषिका यादव और सीनियर में सत्या का रहा। बालक वर्ग शॉर्टपुट में पहला स्थान अर्थव कुमार रहे और बालिका वर्ग मे नेहा राव रही । खो- खो मे पहला स्थान रेड हाउस का रहा तथा दूसरा स्थान ग्रीन हॉउस का...

सिसवा ताइक्वांडो प्रशिक्षण केन्द्र की 11वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

Image
प्रतिभागी बच्चों को दिया गया आत्मरक्षा का ज्ञान राष्ट्रधर्म ध्वज,महाराजगंज/कोठीभार फणींद्र मिश्रा, अनिल जायसवाल, संजय अग्रवाल की संयुक्त रिपोर्ट जनपद महराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार स्थित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केन्द्र के 11 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर वर्षगांठ मनाया गया, इस बावत राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता व प्रतिभाग किये खिलाड़ीओं को महराजगंज डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मुख्य अतिथि अभिषेक विश्वकर्मा ने सम्मानित किया। मुख्य प्रशिक्षक राहुल राय ने बताया कि अब यू.पी.बोर्ड, माध्यमिक बोर्ड, सीबीएससी बोर्ड, आइसीएससी बोर्ड में ताइक्वांडो खेल आफिसियली खेला जा रहा और इन सभी बोर्ड से पढ़ने वाले सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल रहा है और अब महराजगंज जनपद के ताइक्वांडो खिलाड़ी जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रशिक्षकगणों में महेश राजभर, राहुल राय, संजय सैनी, आकाश चौधरी, रियाज अली, दिनेश गुप्ता, रिजवान अहमद फैजी, प्रिया साहनी एवं दर्शकों में आरती, हर्षिता, लक्की, श्याम, गोलू, नागेंद्र, साहेब सिंह सेठी, उत्सव शर्मा, जितेंद्र...