अब कोटे की दुकान से बनवाएं आयुष्मान कार्ड, डीएम के नेतृत्व में बनी कार्य योजना
अब तक 8.31 लाख नए जोड़े गए पात्र गृहस्थी लाभार्थियों में से करीब 1.50 लाख के बन चुके आयुष्मान कार्ड राष्ट्र-धर्म-ध्वज न्यूज मिश्रिख/सीतापुर 10 दिसम्बर । यदि आप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी हैं, और अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है तो शीघ्र ही अपने कोटे की दुकान पर जाएं और वहां पर मौजूद टीम से पात्रता की जांच कराकर आयुष्मान कार्ड बनवा लें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतगर्त नए जोड़े गए 8.31 लाख पात्र गृहस्थी राशन कार्ड (सफेद राशन कार्ड) के लाभार्थियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके, इसको लेकर जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह के निर्देशन में एक अनूठी कार्य योजना तैयार की गई है। इस कार्य योजना के तहत 5 दिसंबर से कोटे की दुकानों पर राशन वितरण का काम शुरू हो चुका है। इसी के साथ जिले की सभी राशन की दुकानों पर पंचायत सहायक, आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता की एक टीम तैनात की गई है। यह टीम यहां पर राशन लेने वाले राशन कार्ड धारकों के परिवार के सभी सदस्यों के आयुष...