Posts

Showing posts with the label खीरी

7.5 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने की खीरी में तैयारी

Image
  राष्ट्र-धर्म-ध्वज खीरी तुषार शुक्ला लखीमपुर खीरी 10 दिसम्बर । जिला महिला अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह द्वारा शुभारम्भ किया गया।‌ उन्होंने बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, प्रभारी सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ राजीव अग्रवाल, एसीएमओ डॉ अनिल गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ अनिल सिंह ने कहा कि पोलियो की दो बूंद बच्चों के लिए बेहद जरूरी है यह उन्हें लाचारी होने से बचाती है इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार बेहद गंभीर है सभी को बढ़-चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा ने कहा कि जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता के नेतृत्व में चलाया जा रहा है यह अभियान 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा और उसके बाद 11 से 15 तक डोर टू डोर चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के अंतर्गत साढे़ सात लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है और इसमें हाउस टू हाउस 1356...

एसओजी व गोला पुलिस टीम ने करोड़ों की हिरोइन के साथ तीन तस्कर किया गिरफ्तार

Image
  राष्ट्र-धर्म-ध्वज न्यूज ब्यूरो खीरी होतीलाल रस्तोगी गोलागोकर्णनाथ/खीरी । गोला - बिजुआ मार्ग निकट लाल मंदिर मूडा सवारान तीन संदिग्ध तस्करों को गोला पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ तिरान्नवे हजार की हिरोइन बरामद की। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गोला पुलिस व एसओजी की टीम ने मुखबर से मिली खबर पर आज ग्राम मूडा सवारान के पास लाल मंदिर के पास से तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 250 ग्राम हिरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1करोड़ 92 लाख रुपए बताई गई है। गिरफ्तार तस्कर सागर कुमार निवासी ग्राम बिजुआ, गुरु प्रसाद निवासी सेनपुर थाना भीरा, देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बलदेव पुर थाना भीरा के पास से दो सौ पचास ग्राम हिरोइन, चार मोबाइल व एक मोटर साइकिल को बरामद कर जेल भेजा गया है। बरामदगी दल में निरीक्षक आलोक सिंह सर्विलांस स्वाट, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, व हमराही थे।