एसओजी व गोला पुलिस टीम ने करोड़ों की हिरोइन के साथ तीन तस्कर किया गिरफ्तार


 

राष्ट्र-धर्म-ध्वज न्यूज ब्यूरो खीरी

होतीलाल रस्तोगी

गोलागोकर्णनाथ/खीरी । गोला - बिजुआ मार्ग निकट लाल मंदिर मूडा सवारान तीन संदिग्ध तस्करों को गोला पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ तिरान्नवे हजार की हिरोइन बरामद की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गोला पुलिस व एसओजी की टीम ने मुखबर से मिली खबर पर आज ग्राम मूडा सवारान के पास लाल मंदिर के पास से तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 250 ग्राम हिरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1करोड़ 92 लाख रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार तस्कर सागर कुमार निवासी ग्राम बिजुआ, गुरु प्रसाद निवासी सेनपुर थाना भीरा, देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बलदेव पुर थाना भीरा के पास से दो सौ पचास ग्राम हिरोइन, चार मोबाइल व एक मोटर साइकिल को बरामद कर जेल भेजा गया है। बरामदगी दल में निरीक्षक आलोक सिंह सर्विलांस स्वाट, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, व हमराही थे।

Comments

Popular posts from this blog

गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बना खुर्रमनगर का रोजा इफ्तार

सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में खेल के दूसरे दिन सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37 *17 से हराया

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की गर्दन कटी, गम्भीर जख्मी को लगे टांके