अपर नगर आयुक्त द्वारा कूड़ा कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन हेतु कार्यदायी संस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान के कंट्रोल कमांड सेंटर का किया औचिक निरीक्षण
राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ 15सितम्बर 24 । नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा शहर में कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन हेतु कार्यदायी संस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान के कंट्रोल कमांड सेंटर का औचिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा आधुनिक सुविधाओं के साथ निर्मित कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर द्वारा जारी नंबर 18001234999 से आम नागरिकों के द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को देखा गया, सितंबर माह में कुल 320 शिकायतें प्राप्त हुई है व रविवार को कुल 23 कंप्लेंट प्राप्त हुई है, जिसका निस्तारण तय समय सीमा (6 घंटे) के अंदर निस्तारण किया गया। लखनऊ स्वच्छता अभियान संस्था द्वारा शहर को प्रदूषित रहित बनाने के लिए संस्था द्वारा बैटरी चालित वाहनों का उपयोग अपशिष्ट संग्रहण में किया जा रहा है, डोर टू डोर कूड़ा प्रबंधन हेतु 750 बैटरी वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरुप वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्बन के उत्सर्जन में रोकथाम, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं डीजल चोरी में रोक इत्यादि संभव हो पाया है। शहर को...