Posts

Showing posts with the label संस्कृति

गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बना खुर्रमनगर का रोजा इफ्तार

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो मोहन वर्मा लखनऊ 24मार्च 2025। हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब को बढ़ावा देने के लिए खुर्रमनगर में एक बार फिर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी व व्यापार मण्डल संरक्षक शकील खान द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने शिरकत की और देश-दुनिया की तरक्की व अमन-शांति के लिए दुआएं मांगीं।        इस खास मौके पर खुर्रमनगर आदर्श व्यापार मण्डल के नगर प्रभारी व खुर्रमनगर के संरक्षक सर्वेश मिश्रा व खुर्रमनगर कल्याणपुर सर्राफा एसोशिएशन के अध्यक्ष मोहन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अपने संबोधन में सर्वेश मिश्र ने कहा जहां हिंदू, मुस्लिम और अन्य धर्मों के लोग हमेशा से सदभाव से रहते आ रहे हैं। इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।     रोजा इफ्तार के इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रोज़दारों ने इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से दुआएं मांगीं, जिसमें समाज में शांति और भाईचारे की कामना प्रमुख थी।    ...

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन तेरे आने से...

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ 10 सितम्बर 24। श्री गणेश सेवा समिति जल संस्थान की ओर से ऐशबाग स्थित जलकल विभाग कालोनी में चल रहे पंचम गणेश उत्सव में मंगलवार को दिन में पंडित ललित मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से गणपति बप्पा का पूजन अर्चन संपन्न कराया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, भजन संध्या, नृत्य नाटिका एवं सुदर्शनपुरी के अर्जुन झांकी ग्रुप ने मनमोहक भक्तिमय झांकियां का प्रदर्शन किया। भजन संध्या का शुभारंभ अनामिका मिश्रा ने मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन तेरे आने से..., सुनाया तो गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे। गौरा तेरा लाल बड़ा प्यारा लगे..., गौरी के लाडले महिमा तेरी महान..., सुनाया तो पंडाल में उपस्थित भक्तगण गणपति जयघोष के बीच झूमने लगे। नृत्य गीत संगीत से सजे संध्या में सोनी, मुस्कान, युवराज ने गणेश वंदना पर भावपूर्ण नृत्य से प्रथम पूज्य गणेश के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। इसी क्रम में सोनी और मुस्कान ने राधा तेरी बिंदिया है कनपुरिया..., श्याम बंशी बजाते हो पर बृज लोकनृत्य की संतरगी छटा बिखेरी। इस प्रस्तुति के ...

ऐशबाग जलकल कालोनी में विराजे प्रथम पूज्य गणेश

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा लखनऊ 8 सितम्बर 24। श्री गणेश सेवा समिति जल संस्थान की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंचम गणेश उत्सव का शुभारंभ धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में ऐशबाग स्थित जलकल विभाग कालोनी में किया गया। गणेश उत्सव की शुरूआत विधि विधान से गणपति की मूर्ति स्थापना, श्रृंगार एवं पूजन के साथ हुई। गणपति राखो मेरी लाज पूरन कीजो मेरे काज...जयघोष एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित ललित मिश्रा के निर्देशन में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में उपेन्द्र पाण्डेय-अर्चना पाण्डेय एवं जलकल कालोनी परिवार के लोगों ने मूर्ति स्थापना में हिस्सा लिया। मूर्ति स्थापना के समय पण्डाल गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा। मूर्ति स्थापना के साथ ही भक्तों ने गणेश पूजन कर रिद्धि-सिद्धि से अपने और सभी के लिए सुख समृद्धि की मंगलकामना मंगलमूर्ति से की।      कार्यक्रम संयोजिका अनामिका मिश्रा ने बताया कि इस बार पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए स्थानीय मूर्तिकार के द्वारा लाल मिट्टी एवं प्राकृतिक रंगों से रंगी हुई मूर्ति बनवाई गई है जोकि पूर्णतया ...