Posts

Showing posts with the label व्यापार

कैट ने ई-कॉमर्स कंपनियों और बैंकों पर अनैतिक सांठगांठ का लगाया आरोप

Image
  राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को भेजे गए एक महत्वपूर्ण पत्र में चांदनी चौक से भाजपा सांसद और कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एमेरिटस प्रवीन खंडेलवाल ने अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ बैंकों की मिलीभगत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह मिलीभगत पारंपरिक खुदरा व्यापारियों के लिए अस्वस्थ और असमान प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रही है। श्री खंडेलवाल ने आरबीआई गवर्नर को भेजे अपने पत्र में बैंकों, ई-कॉमर्स कंपनियों और ब्रांड मालिकों के बीच अनैतिक सांठगांठ का आरोप लगाया, जिससे खुदरा व्यापार बुरी तरह विकृत हो रहा है। इस मिलीभगत से देश के पारंपरिक खुदरा व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि एचडीएफसी, एसबीआई और अन्य बैंकिंग संस्थानों द्वारा विशेष छूट योजनाओं और बैंक कैशबैक ऑफर्स के माध्यम से आक्रामक छूट दी जा रही है, जो फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 10% तक की छूट प्रदान कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक व्यापारियों को और अधिक नुकसान हो रहा है।...

नगर निगम कार्यकारणी में प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव व्यापारियों के विरोध के बाद, निरस्त

Image
 लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव निरस्त होने पर व्यापारिओं में खुशी की लहर राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ लखनऊ मोहन वर्मा लखनऊ 6 सितम्बर 24। सर्वहित व्यापार मंडल लखनऊ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम कार्यकारणी में प्रस्तावित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर शुल्क के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन नगर आयुक्त कार्यालय पर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव  ने कहा कि नगर निगम कार्यकारिणी द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव व्यापारियों को किसी भी हालात में मंजूर नहीं है, व्यापारी पहले से ही सरकार को जीएसटी व नगर निगम को व्यावसायिक कर दे रहा है | नोटबंदी व जीएसटी की जटिलताओं को झेल रहा व्यापारी एक और शुल्क के लिए  तैयार नहीं,  नगर निगम द्वारा इस तरह का लाइसेंस शुल्क के नाम पर अतरिक्त कर व्यापारियों का शोषण है और व्यापारी इस तरह के किसी भी टैक्स के लिए तैयार नहीं है, नगर आयुक्त को प्रेषित ज्ञापन से  इस आव्याहरिक लाइसेंस शुल्क के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की     धरने के उपरांत नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह स...

भारतीय व्यापारियों ने चीनी उत्पादों का किया बहिष्कार, भारतीय वस्तुओं की जबरदस्त मांग

Image
 गणेश चतुर्थी ने त्योहारी सीजन की बिक्री को दी नई ऊंचाई, अनुमानित व्यापार 25,000 करोड़ से अधिक - कैट राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो चीफ़ लखनऊ मोहन वर्मा नई दिल्ली।7 सितम्बर 2024 गणेश चतुर्थी, जो भारत में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला हिंदू त्योहार है, इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के एक अनुमान अनुसार, इस त्यौहार के दौरान 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है, जिसमें भारतीय व्यापारियों ने पूरी तरह से चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया है। चाँदनी चौक से सांसद तथा कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन  खंडेलवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गोवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देती है, जो देश में सनातन अर्थव्यवस्था के महत्व और योगदान को स्थापित करती है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि इन राज्यों में स्थानीय व्यापारियों द्वारा किए गए सर्वेक्षण के बाद यह जानकारी मिली है कि त्यौहार के लिए अ...