श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट सिसवा के तत्वाधान में शनिवार को मनाया जाएगा गोपाष्टमी महापर्व


एपीएस न्यूज, महाराजगंज, ब्यूरो चीफ संजय अग्रवाल

ब्यूरो चीफ संजय अग्रवाल




सिसवा बाजार। जनपद महाराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के स्थानीय नगर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट द्वारा शनिवार को गोपाष्टमी महापर्व महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट ने गौ पूजा के लिए लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया है। ट्रस्ट के तरफ से महिलाओं के लिए गौशाला आने जाने के लिए श्री श्याम मंदिर पर निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ - चारण लीला आरम्भ की थी। इस तिथि पर माता यशोदा ने श्री कृष्ण को पहली बार गायों को चराने हेतु जंगल भेजा था। इस दिन गौ पूजा करने से सभी देवी - देवतागण प्रसन्न होते हैं। वहीं ट्रस्ट के महामंत्री आशुतोष भालोटिया ने कहा कि गौ माता की पूजा और सेवा से मनुष्य के सभी दुखों: का नाश होता है। इसलिए गोपाष्टमी पर आप सभी भी गौ सेवा का प्राण लें और नियमित गौ माता की पूजा करें। शनिवार को गोपाष्टमी महापर्व पर गौ माता की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में खेल के दूसरे दिन सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37 *17 से हराया

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की गर्दन कटी, गम्भीर जख्मी को लगे टांके

यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत