ज्वैलर्स का शटर तोड़कर 15 लाख की चांदी साफ, घटना डीवीआर में कैद

 राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने घटना की करी निंदा, खुलासा व माल की बरामदगी की मांग



राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो
मोहन वर्मा

लखनऊ 02नवम्बर 24। राजधानी में लगातार चोरियां हो रही है। थाना इंदिरा नगर अंतर्गत सुगामऊ चौराहा स्थित शुभ ज्वेलर्स की दुकान मे चोरो ने शटर तोड़कर कर दुकान का सारा माल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। थाना इंदिरा नगर को सूचना दी गई मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शुक्रवार-शनिवार रात दो बजे के आसपास कुछ चोर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है और फुटेज की मदद से चोरों के बारे में पता लगा रही है। अभी तक किसी को पकड़े जाने की कोई खबर नहीं मिली है।
    

    बताते चलें कि चौक निवासी सर्राफा व्यापारी रामकुमार की सुगामऊ थाना इंद्रा नगर अंतर्गत शुभ ज्वेलर्स शुक्रवार 1 नवंबर रात्रि दुकान बंद कर घर गए थे, देर रात्रि चोरो द्वारा शटर, चैनल काट कर काउंटर एवं दराज में रखा चांदी का 15 किलो सामान जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख का चुरा लिया गया, चोरो द्वारा उक्त घटना करने के बाद भी देर रात्रि आस पास के ज्वेलर्स के यहाँ भी चोरी का प्रयास किया गया। सीसीटीवी में चोरी करते हुए पूरी घटना कैद है। इसमें तीनों चोर में एक लाल दुपट्टा पहने चोर दिखाई दे रहा है, जिसकी कद काठी व पहनावा में महिला होने का अंदेशा है। 
      राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार व प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा ने घटना की निंदा करते हुए क्षोभ व्यक्त किया। मोहन वर्मा ने प्रशासन की नाकामी पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियो से फोन पर वार्ता कर शीघ्र से शीघ्र चोरों की गिरफ्तारी और सारे माल की बरामदगी की बात कही।
      एसीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे ने बताया कि सुगामऊ शुभ ज्वैलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायगा।

Comments