10 साल पुरानी रंजिश में युवक के कत्ल का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

मां की हुई पिटाई का हत्या करके लिया बदला



ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा
        लखनऊ 21 जुलाई 25। 10 साल पहले 2015 में मां पर हुए हमले का बदला लेने के नियत से बेटा आखिरकार 2025 में मौका पा गया। अपने साथियों के साथ मिलकर दो हमला कर्ताओं में से एक की हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा इंदिरानगर पुलिस ने किया है। इस खुलासे में 2015 में दर्ज थाना गुडंबा का एक मामला भी सामने आया। जिसके एवज में यह हत्या की साजिश रची गई थी। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए व एक फरार है।
 राजधानी लखनऊ में 22 मई को थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में एक शख्स मनोज कुमार की डंडों व लोहे के रोड से कुछ अज्ञात लोगों ने मार मार कर हत्या कर दी थी। जिसपर उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर थाना इंदिरा नगर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी। सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे, मुखबिर को सक्रिय किया गया। पर हैरत की बात यह थी कि सीसीटीवी व मुखबिर के साथ आरोपी के पहने हुए कपड़े ने आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार करवा दिया। 
  प्रेस वार्ता में पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 2015 में थाना गुडंबा क्षेत्र में कल्याणपुर में मजार वाली गली में किराए के मकान में रहने वाले मनोज कुमार व रमाकांत ने अनूप कुमार उर्फ सोनू कश्यप की मां को बेरहमी से पीटा था, जिसके एवज में मुकदमा भी दर्ज हुआ और जिसके उपरान्त रमाकांत और मनोज अपना कमरा छोड़कर भाग गए थे। इस हमले का बेटे मनोज के अंदर बदले की भावना जागृत हो गई थी, वह लगातार आरोपियों की ढूंढाई कर रहा था, पर घर छोड़कर भागने के बाद रमाकांत और मनोज का पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन 10 साल बाद 2025 की मई में ग्राम जयरामपुर थाना कमलापुर सीतापुर हाल पता विवेकानंद पुरम कल्याणपुर गुडंबा लखनऊ निवासी अनूप कुमार उर्फ सोनू कश्यप को मनोज का पता चल गया, वह मुंशी पुलिया चौराहे पर नारियल का ठेला लगता था। इस सूचना पर अनूप कुमार ने बदला लेने की रणनीति बनाते हुए अपने साथियों सन्नी कश्यप पुत्र धर्मेंद्र कश्यप निवासी कोड़ाभावर थाना बड़हलगंज गोरखपुर हाल पता अफसर कॉलोनी आदिल नगर गुडंबा लखनऊ 20 वर्षीय, सलामू पुत्र मोहैयतद्दीन निवासी मोहद्दीपुर पोस्ट रेवान महमूदाबाद सीतापुर हाल पता वालिया मैरिज लॉन संख्या 10 विकास नगर लखनऊ 30 वर्षीय, रंजीत कुमार पुत्र राम खेलावन कश्यप निवासी ग्राम बौधनी पोस्ट खिंजना थाना घुंघटेर बाराबंकी हाल पता विवेकानंद पुरम कल्याणपुर गुडंबा लखनऊ 21 वर्षीय, रहमत अली पुत्र शराफत अली निवासी कल्याणपुर निकट A1 स्कूल गुडंबा लखनऊ 25 वर्षीय व  सचिन पता अज्ञात के साथ मिलकर मनोज के दुकान बंद करने के बाद रास्ते में मोटरसाइकिल की रोड से सिर पर वार करने के साथ-साथ उसकी बेरहमी से मार कर हत्या कर दी थी और उसे रास्ते पर छोड़कर भाग निकले थे। 
  कहां जाता है कि सोशल मीडिया नेटवर्क बड़ी खतरनाक चीज है और इस मामले का खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से ही निकाला है। दरअसल पांचो आरोपियों में से एक आरोपी के कपड़े ट्विटर हैंडल पर विवेचना के दौरान पुलिस के सामने आया, जो की मौके वारदात पर भी पहना हुआ था। इसके अलावा कपड़े के साथ शख्स का हुलिया सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान गया। जिसके बाद वहां के स्थानीय मुखबिर को सक्रिय करते हुए आखिरकार थाना इंदिरा नगर पुलिस ने पांच आरोपियों को मुखबिर द्वारा सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुंशी पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया व एक मौके पर मिला नहीं।
  पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने आगे बताया कि 10 साल पुराना बदला का पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर मुख्य अभियुक्त अनूप कुमार उर्फ सोनू कश्यप ने कबूल किया है। इस वारदात के दौरान सलामू पुत्र मोहैयतद्दीन की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल हुआ था, साथ ही मोटरसाइकिल के शौकर/रोड का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस द्वारा दोनों बरामद कर लिया गया। पांचों आरोपियों में सन्नी कश्यप ब्लिंककिट का डिलीवरी बॉय है, सलामू एक ड्राइवर है, मुख्य अभियुक्त अनूप कुमार भी ब्लिंककिट का डिलीवरी बॉय है, रंजीत कुमार एक शॉपिंग मॉल में काम करता है व रहमत अली काम की तलाश में था। इसके अतिरिक्त एक अभियुक्त वांछित है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में खेल के दूसरे दिन सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37 *17 से हराया

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की गर्दन कटी, गम्भीर जख्मी को लगे टांके

यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत