ठगी के आरोप में आरव पटेल को हुई जेल

रकम हड़पा तो थाने का चक्कर लगाते रह गए पीड़ित


राष्ट्र-धर्म-ध्वज

महराजगंज/घुघली

जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव का आरव पटेल जालसाजी कर लोगों से रकम हड़पता था। उसकी साठ-गांठ रसूखदार लोगों से थी। इससे पीड़ितों को थाने का चक्कर लगाने पर भी न्याय नहीं मिला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में वाद दाखिल करने के बाद न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ था। अब आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा तो उसके काले कारनामे परत दर परत खुलने लगे। वह लोगों से रकम हड़पा था तो लोग थाने का चक्कर लगाते ही रह गए थे। जालसाजी कर उसने करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। लोगों को फर्जी कंपनी का प्रपत्र देकर धोखाधड़ी करता था।

हरखपुरा गांव के सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि एक बार आरव मेरे पास आकर बैठा। हालचाल पूछा और कमाई व जीविका के विषय में बातचीत किया। उसने बताया कि मेरे पास एक रजिस्टर्ड कंपनी है। इसमें आप पैसा जमा करेंगे तो 30 प्रतिशत प्रत्येक माह आपको हम देते रहेंगे। जब ज्यादा पैसे देंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा। कुछ दिन बाद हम आपका धन दोगुना करके दे देंगे। इस तरह 3 लाख रुपये अपने अकाउंट के माध्यम से दे दिया था। गांव के राजेश गुप्ता ने 6 लाख रुपये दिया था।

कन्हैया गुप्ता ने भी 8 लाख रुपये दो बार में देने की बात कही। उन्होंने बताया कि गांव में वह सभी से काफी घुल-मिलकर बातें करता था। किसी को उसके जालसाजी का अहसास नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि उसके व्यवहार से लगा कि गांव के लोगों से ठगी नहीं करेगा, लेकिन जब उसकी कलई खुली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि आरोपी को भादवि की धारा 419,420,467 व 468 के तहत जेल भेजा जा चुका है। मामले की और जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

महापौर से मिला सर्राफा व्यवसायियों का प्रतिनिधि मंडल

फुटबाल मैच में सैफ्रन ग्रुप ने मारी बाजी

भारत स्काउट और गाइड के प्रदेशीय निर्वाचन मे की गई धांधली की न्यायिक जांच की मांग-शिक्षक संघ