डॉ.एम हुसैन ने लाइफ हेल्थ केयर का किया उद्घाटन

लाइफ हेल्थ केयर का छपिया में हुआ उद्घाटन

राष्ट्रधर्म ध्वज समाचार, महराजगंज /भिटौली

 (उप संपादक फणिन्द्र कुमार मिश्रा)

  जनपद महराजगंज के परतावल ब्लॉक के छपिया बाजार में  डॉ एम हुसैन ने लाइफ हेल्थ केयर का  फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके अलावा एम हुसैन ने मेडिकल स्टोर संचालक डॉ एस. एस रजा  को शुभकामनाएं भी दी। इस बाबत उन्होंने कहा कि यह चौराहे का सौभाग्य है कि दिन पर दिन क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के चिकित्सक जहां  बढ़ रहे हैं वही दवाइयों की कोई कमी ना हो इसलिए मेडिकल स्टोर का खुलना चौराहे के लिए एक सौभाग्य की बात है।   

   मेडिलक स्टोर स्वामी  डॉ एस. एस. रजा ने बताया कि मेडिकल स्टोर में सभी प्रकार की दवाइयां उचित रेट पर मुहैया कराई जाएंगी। इस मौके पर डॉ जहांगीर आलम, प्रबंधक मों अफसर अली, डॉ इकबाल अहमद व डॉ सोनू शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की गर्दन कटी, गम्भीर जख्मी को लगे टांके

गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बना खुर्रमनगर का रोजा इफ्तार