संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मिली लाश, हत्या की आशंका


राष्ट्रधर्म ध्वज समाचार, घुघली/महराजगंज

उप संपादक फणीन्द्र मिश्र व जिला संवाददाता अनिल जायसवाल

           जनपद महाराजगंज के ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात 23 वर्षीय नीरद खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह उसकी फंदे से लटकती लाश मिली। किसी ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए उसके पति, ससुर व सास को पूछताछ के लिए थाने पर ले आई। कुशीनगर जनपद के जटहां किन्नर टोला निवासी मृतका के पिता सुदामा शर्मा ने अपनी पुत्री के पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न, पिटाई करने व हत्या का आरोप लगाया है।

      इस बाबत घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में खेल के दूसरे दिन सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37 *17 से हराया

यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत

10 साल पुरानी रंजिश में युवक के कत्ल का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार