Posts

Showing posts from July, 2025

10 साल पुरानी रंजिश में युवक के कत्ल का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Image
  मां की हुई पिटाई का हत्या करके लिया बदला ब्यूरो चीफ मोहन वर्मा         लखनऊ 21 जुलाई 25। 10 साल पहले 2015 में मां पर हुए हमले का बदला लेने के नियत से बेटा आखिरकार 2025 में मौका पा गया। अपने साथियों के साथ मिलकर दो हमला कर्ताओं में से एक की हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा इंदिरानगर पुलिस ने किया है। इस खुलासे में 2015 में दर्ज थाना गुडंबा का एक मामला भी सामने आया। जिसके एवज में यह हत्या की साजिश रची गई थी। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए व एक फरार है।  राजधानी लखनऊ में 22 मई को थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में एक शख्स मनोज कुमार की डंडों व लोहे के रोड से कुछ अज्ञात लोगों ने मार मार कर हत्या कर दी थी। जिसपर उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर थाना इंदिरा नगर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी। सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे, मुखबिर को सक्रिय किया गया। पर हैरत की बात यह थी कि सीसीटीवी व मुखबिर के साथ आरोपी के पहने हुए कपड़े ने आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार करवा दिया।    प्रेस वार्ता में पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 2015 में थाना गुडंबा क्षेत्र में कल्याणपुर में म...