केन्द्र व प्रदेश की सरकार लोक कल्याण कारी योजनायें सभी को समान रूप से दे रही है - शैलेश राजभर

देश का हर नागरिक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प ले रहा हैं


राष्ट्र धर्म ध्वज, संतकबीरनगर

( प्रधान संपादक ठाकुर सोनी)

  विकसित भारत संकल्प यात्रा का वैन धनघटा विधानसभा विकास खण्ड नाथनगर के ग्राम चन्दापार, रेवटा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया, कार्यक्रम को समबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि  देश का हर नागरिक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प ले रहा हैं, क्योंकि - भारतीय जनता पार्टी की सरकार मोदी जी योगी जी बिना किसी भेदभाव के सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को सभी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो या उज्जवला गैस हो या किसान सम्मान निधि योजना हो या शौचालय या आयुष्मान कार्ड हो या खाद्यान्न वितरण आदि सभी योजनाओं को सभी लोगों को बिना जातिवाद, सम्प्रदाय परिवार वाद से उपर उठकर सभी को योजनाओं को बिना भ्रष्टाचार के सभी लाभ पा रहे हैं। 

      सभी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र होगा इसलिए देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि 2024 में भी नरेन्द्र मोदी जी को पुनः भारी बहुमत से जिताकर सरकार बनाना है कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, सांसद प्रवीण निषाद, विधायक गणेश चन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, मंडल मंत्री जुग्गीलाल शर्मा, मंडल संयोजक अशोक यादव ने भी सम्बोधित किया।   

    इस अवसर पर बबलू गुप्ता, धर्मेन्द्र चौरसिया, रामबचन राजभर, दिनेश सिंह,खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग एवं  सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण एवं महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

महापौर से मिला सर्राफा व्यवसायियों का प्रतिनिधि मंडल

फुटबाल मैच में सैफ्रन ग्रुप ने मारी बाजी

भारत स्काउट और गाइड के प्रदेशीय निर्वाचन मे की गई धांधली की न्यायिक जांच की मांग-शिक्षक संघ