Posts

Showing posts from November, 2024

सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में खेल के दूसरे दिन सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37 *17 से हराया

Image
राष्ट्रधर्म ध्वज न्यूज ,महराजगंज  सिसवा बाजार सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा के प्रांगण में आयोजित सीनियर ग्रुप कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37-17 के बड़े अंतर से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में व्हाइट हाउस के खिलाड़ियों ने खेल के हर पहलू में अपनी दक्षता और कौशल का परिचय दिया। टीम के प्रमुख खिलाड़ी कविश राजा, कविश केडिया, नसीम, प्रिंस चौधरी, आयुष सिंह, आयुष दुबे, आदित्य चौधरी और ऋषिराज ने अपने खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सामूहिक रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास ने टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।मैच के बाद व्हाइट हाउस के इंचार्ज सतीश तिवारी, अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, अनूप रौनियार, स्नेहा श्रीवचन और श्रुति ने बच्चों को जीत की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  इस अवसर पर विद्यालय के सह-संचालक रिबन जोसेफ ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने और प्...

श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट सिसवा के तत्वाधान में शनिवार को मनाया जाएगा गोपाष्टमी महापर्व

Image
एपीएस न्यूज, महाराजगंज, ब्यूरो चीफ संजय अग्रवाल ब्यूरो चीफ संजय अग्रवाल सिसवा बाजार। जनपद महाराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के स्थानीय नगर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट द्वारा शनिवार को गोपाष्टमी महापर्व महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट ने गौ पूजा के लिए लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया है। ट्रस्ट के तरफ से महिलाओं के लिए गौशाला आने जाने के लिए श्री श्याम मंदिर पर निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ - चारण लीला आरम्भ की थी। इस तिथि पर माता यशोदा ने श्री कृष्ण को पहली बार गायों को चराने हेतु जंगल भेजा था। इस दिन गौ पूजा करने से सभी देवी - देवतागण प्रसन्न होते हैं। वहीं ट्रस्ट के महामंत्री आशुतोष भालोटिया ने कहा कि गौ माता की पूजा और सेवा से मनुष्य के सभी दुखों: का नाश होता है। इसलिए गोपाष्टमी पर आप सभी भी गौ सेवा का प्राण लें और नियम...

ज्वैलर्स का शटर तोड़कर 15 लाख की चांदी साफ, घटना डीवीआर में कैद

Image
 राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने घटना की करी निंदा, खुलासा व माल की बरामदगी की मांग राष्ट्रधर्म ध्वज ब्यूरो मोहन वर्मा लखनऊ 02नवम्बर 24। राजधानी में लगातार चोरियां हो रही है। थाना इंदिरा नगर अंतर्गत सुगामऊ चौराहा स्थित शुभ ज्वेलर्स की दुकान मे चोरो ने शटर तोड़कर कर दुकान का सारा माल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। थाना इंदिरा नगर को सूचना दी गई मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शुक्रवार-शनिवार रात दो बजे के आसपास कुछ चोर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है और फुटेज की मदद से चोरों के बारे में पता लगा रही है। अभी तक किसी को पकड़े जाने की कोई खबर नहीं मिली है।          बताते चलें कि चौक निवासी सर्राफा व्यापारी रामकुमार की सुगामऊ थाना इंद्रा नगर अंतर्गत शुभ ज्वेलर्स शुक्रवार 1 नवंबर रात्रि दुकान बंद कर घर गए थे, देर रात्रि चोरो द्वारा शटर, चैनल काट कर काउंटर एवं दराज में रखा चांदी का 15 किलो सामान जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख का चुरा लिया गया...