अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
दुर्घटना में साइकिल सवार की हुई मौत पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज/फरेन्दा अनिल जायसवाल जनपद महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी निवासी लवकुश उर्फ रामचंदर उम्र 23 वर्ष सोमवार की सायं करीब 7 बजे साइकिल से किसी काम के सिलिसिले में भैया फरेंदा आया था। जहां से वापस लौटते समय तिलंगपुरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फरेंदा से घर लौटते समय तिलंगपुरवा चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई हैं। फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी निवासी लवकुश उर्फ रामचंदर 23 सोमवार की सायं करीब छह बजे साइकिल से किसी काम के सिलिसिले में भैया फरेंदा आया था। जहां से वापस लौटते समय तिलंगपुरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर ...